फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मानव कल्याण के लिए मां काली मंदिर में हुआ कराहा पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मां काली मंदिर जाल्हूपुर में शुक्रवार को पशु-पक्षियों और मानव कल्याण के लिए कराहा पूजन किया गया। कार्यक्रम में यजमान सुफेर यादव और भगवती के पुजारी मन्नू यादव ने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कराई। इस दौरान सप्तशती पाठ भी कराया गया। 11 किलो देसी घी और एक क्विंटल गाय के दूध सहित अन्य सामग्री के साथ पूजन कराया गया। इसके अलावा फल, चना, गुड़ आदि प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया। भगवती के पुजारी मन्नू यादव ने कहा कि प्रकृति अत्यंत शक्तिशाली है और उसके साथ छेड़छाड़ का ही परिणाम है कि मौसम में लगातार असामान्य बदलाव देखने को मिल रहा है। पशु-पक्षियों में बढ़ती महामारियां और असाध्य रोगों से मानव भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पशुओं में गला घोटू, खुरपका-मुंहपका जैसी बीमारियां आती जाती रहेंगी। हम सभी लोगों को भगवान के प्रति समर्पित रहकर समय-समय पर पूजा पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें