रामनवमी पर नमामि गंगे गंगा विचार मंच की ओर से तेलियाना में कन्या पूजन किया गया। रविवार को चैत्र नवरात्रि के नवमी तिथिनुसार देवी के नौ स्वरूपों सहित भैरवनाथ का पूजन किया गया। भगवती स्वरूपा नौ कुंवारी कन्याओं का विधिवत चरण पखार कर महावर लगाया गया।तदुपरांत चुनरी पहनाकर राग-भोग अर्पित कर आरती उतारी गयी। सभी को उपहार दिया गया। इस दौरान शिवम अग्रहरि मौजूद रहे।