वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एंफीथियेटर मैदान पर स्टाफ क्रिकेट खेला जाएगा। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में खेलने के लिए बीएचयू स्टाफ अपनी अपनी टीम की सूची बनाकर 18 अप्रैल तक विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के कार्यालय में जमा करा सकते हैं। प्रतियोगिता मई महीने में खेली जाएगी। यह जानकारी विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. बीसी कापरी ने दी है। संवाद