फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगत जननी के नौ स्वरूपों के रूप में पूजित हुईं कन्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शारदीय नवरात्र की नवमी पर नौ दुर्गा के स्वरूप में नौ कन्याओं का पूजन किया गया। मंदिर, मठ, संस्थाओं और घरों में कन्याओं के साथ भैरव के रूप में बालकों का पूजन-अर्चन किया गया। मां के भक्तों ने आठ दिनों के व्रत के उपरांत महानवमी के दिन कन्या पूजन कर व्रत की पूर्णाहुति की। मोहल्लों में सुबह से देर रात तक कन्या पूजन का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

रविवार को कन्याओं की विधिवत पूजा की गई। पैर धुले गए, माथे पर टीका लगाया और सर पर चुनरी रखी गई। कन्या स्वरूपों का पूजन करके उनको भोग अर्पित किया गया। कन्या भोज के लिए घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। चना, हलवा, पूड़ी और दही का भोग अर्पित किया गया। भोज के उपरांत कन्याओं को दक्षिणा और उपहार देकर विदाई दी गई।
रविंद्रपुरी स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान में पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के दिशा-निर्देश पर देवी स्वरूप में नौ कन्याओं एवं भैरव बाबा का पूजन किया गया। माता अन्नपूर्णा के दरबार में महंत रामेश्वपुरी के निर्देश पर उपमहंत शंकर पुरी की मौजूदगी में कन्या पूजन का आयोजन हुआ। घरों में सुबह से ही कन्या पूजन शुरू हो गया। बंगाली टोला क्षेत्र के देवनाथपुरा स्थित प्राचीन गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब में 108 कन्याओं का पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें