वाराणसी में रविवार को त्रिदेव मंदिर में भण्डार में प्रसाद ग्रहण करते लोग ।संवाद
श्री राणी सती श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को लंका-दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर परिसर में लगे भंडारे में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्था के अध्यक्ष भरत सराफ और मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल ने बताया कि सावन में बाबा विश्वनाथ और संकट मोचन दुर्गा मंदिर आने वाले भक्तों के लिए भोजन व्यवस्था की गई। भंडारे में पूड़ी, सब्जी, इमरती, ढोकला और दही की लस्सी परोसी गई। श्रीरानी सती, सालासर हनुमान और खाटू श्याम की झांकी सजाई गई। मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल, अनूप सराफ, सुरेश तुलस्यान, अशोक अग्रवाल शक्ति, सुनील अग्रवाल, सजन सिंघी, उमाशंकर पोद्दार आदि शामिल रहे।