फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: गंगा स्नान के दौरान डूबने से प्रयागराज से आए कांवड़िए की मौत, एनडीआरएफ ने निकाला शव

Mon, 17 Jul 2023 04:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रयागराज के नीम सराय मुंडेरा धुमगमज का रहने वाला राहुल केशरवानी (21) अपने 10 साथियों के साथ प्रयागराज से बाबा काशी विश्वनाथ में जल चढ़ाने के लिए आए थे। दर्शन पूजन के बाद सभी अस्सी घाट पहुचे और गंगा स्नान करने लगे। इस दौरान राहुल गहरे पानी मे जाने से गंगा में समा गया।
विज्ञापन
राहुल की फ़ाइल फ़ोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी घाट पर सोमवार की सुबह प्रयागराज से काशी विश्वनाथ जल चढ़ाने आए कावड़िया की गंगा में स्नान करने के दौरान डूब जाने से मौत हो गई। साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाने के घंटे भर बाद मौके पर पुलिस जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुचकर कावड़िया की तलाश में जुट गई। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: वीडियो बनाते समय डिवाइडर से टकराई कपल की बाइक, ओवरब्रिज से नीचे सड़क पर गिरी, JE की मौत
विज्ञापन


मूल रूप से प्रयागराज के नीम सराय मुंडेरा धुमगमज का रहने वाला राहुल केशरवानी (21) अपने 10 साथियों के साथ प्रयागराज से बाबा काशी विश्वनाथ में जल चढ़ाने के लिए आए थे। दर्शन पूजन के बाद सभी अस्सी घाट पहुचे और गंगा स्नान करने लगे। इस दौरान राहुल गहरे पानी मे जाने से गंगा में समा गया। साथी सुनील ने बताया कि हम लोग अस्सी घाट पर स्नान कर रहे थे तभी अचानक हमारा साथी डूबने लगा हमने बचाने का प्रयास किया लेकिन हम उसे बचा न सके और वह गंगा में डूब गया। राहुल घर में सबसे बड़ा है उसका एक छोटा भाई है राहुल के पिता पप्पू  वहीं पर चाट की दुकान लगाते हैं। राहुल भी पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता के दुकान में हाथ बताता था राहुल का एक छोटा भाई है जो अभी पढ़ाई कर रहा हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें