सोनभद्र के आद्विक श्रीवास्तव, अनुश्री दर्शिका और कृषंक पति ने दिखाया ये अंदाज।
- फोटो : अमर उजाला
Selfi Competition: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अमर उजाला की ओर से घर-घर कान्हा सेल्फी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें जिले भर से 1100 से ज्यादा राधा और कान्हा की प्रविष्टियां आई थीं। इनमें से चयनित चुनिंदा तस्वीरें प्रकाशित की जा रही हैं। इन तस्वीरों को निर्णायक मंडल ने चयनित किया है।
निर्णायक मंडल में बीएचयू दृश्य कला संकाय की प्रमुख डॉ. उत्तमा दीक्षित और नागरी प्रचारिणी सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल ने चुनिंदा प्रविष्टियों का ऑनलाइन चयन किया है। चुनिंदा तस्वीरें प्रकाशित की जा रही हैं। बाकी तस्वीरें क्यूआर कोड स्कैन करके अमर उजाला की वेबसाइट पर देखी जा सकती हैं।