तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन की मुश्किलें कम होती दिख नहीं रही हैं। हिन्दू आतंकवाद पर उनके टिप्पणी को लेकर वाराणसी की कोर्ट में दर्ज परिवाद पर बुधवार को सुनवाई शुरू हो गई।
कमल हासन के खिलाफ दाखिल परिवाद में बुधवार को एसीजेएम सुधाकर दूबे की कोर्ट में परिवादी अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने अपना बयान दर्ज कराया। मामले की सुनवाई की अगली तिथि चार दिसंबर नियत की गई है।
अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने कमल हसन के हिंदू आतंकवाद संबंधी बयान को लेकर बीते तीन नवंबर को एसीजेएम 6 की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। अभी कुछ दिनों पहले कमल हासन ने इस मामले में कहा था कि वह केस की सुनवाई के वाराणसी आएंगे लोकिन बुधवार को वो नहीं आए।