फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कलराज मिश्र का 88वां जन्मदिन मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र का 88वां जन्मदिन शनिवार को कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में भारतीय मनीषी परिषद की ओर से मनाया गया। समारोह में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वक्ताओं ने कलराज मिश्र के राष्ट्रसेवा, संगठन निष्ठा और सादगीपूर्ण जीवन को प्रेरणादायी बताया। कलराज मिश्र ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र तिवारी, भारतीय मनीषी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विद्यासागर पांडेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशिप्रकाश मिश्र, महानगर अध्यक्ष नीरज चौबे, ओंकार मिश्र, जय प्रकाश तिवारी रहे। संचालन हरिश्चंद्र त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें