फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलराज ने सुनी ‘मन की बात’

Mon, 15 Dec 2014 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि नशे जैसे संजीदा मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश और संवाद बड़ी बात है। युवाओं को प्रधानमंत्री की अपील पर न केवल गौर करना चाहिए बल्कि नशा न करने का संकल्प भी लेना चाहिए।
विज्ञापन


कलराज ने यहां भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश सिंह अलगू के साथ भोजूबीर में स्थित एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में बैठकर रेडियो पर प्रसारित मोदी के ‘मन की बात’ सुनी।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में कलराज ने कहा कि नशाखोरी एक सामाजिक कुरीति है और भाजपा इस कुरीति को जड़ से खत्म करने की पक्षधर है। नशाखोरी को लेकर प्रधानमंत्री ने अपना नजरिया स्पष्ट कर दिया है। नशामुक्ति के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं से मित्रवत व्यवहार रखने की बात कही। मिशन यूपी 2017 के बारे में पूछे जाने पर कलराज ने कहा कि 2017 में सूबे में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। धर्मांतरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे को लेकर बेहद गंभीर है। सरकार धर्मांतरण को लेकर कानून बनाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें