फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बैठाई गईं काली प्रतिमाएं, आज होगी मां की पूजा

विज्ञापन
देवनाथपुरा स्थित नवसंघ स्पोर्टिंग क्लब में स्थापित माता काली की प्रतिमा। अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी। दीपावली पर काली पूजा के लिए माता की प्रतिमाएं शनिवार को पूजा पंडालों में पहुंचने लगीं। बंगाली टोला स्थित वाराणसी दुर्गोत्सव सम्मिलनी में प्रतिमाएं स्थापित की गईं। जिले में 53 स्थानों पर काली पूजा होगी। बंगीय समाज परंपरानुसार मां काली की पूजा करेगा।
विज्ञापन


बनारस की सबसे प्राचीन काली पूजा बंगाली टोला के वाणी संघ में होती है, जिसकी शुरुआत 1924 में हुई थी। बंगाली टोला के केडीए, चेतसिंह किला हाता, रामकृष्ण मिशन लक्सा, लंका, शारदा संघ भेलूपुर, बीएचयू मधुवन, बीएलडब्ल्यू और लहरतारा स्थित होमी भाभा कैंसर संस्थान के पास आदि स्थानों पर पूजा होगी। मूर्तिकार अभिजीत विश्वास ने बताया कि सभी जगह पांच से 10 फीट ऊंची मां काली की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। ये प्रतिमाएं बंगला चाल और आदि बंगला चाल शैली में बनाई गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें