फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाष्टमी: बाबा कालभैरव के मंदिर में लगी कतार, भैरवाष्टकम से पूजा; फल-मिष्ठान के लगे भोग

Thu, 20 Feb 2025 10:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बाबा कालभैरव मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। जयकारे लगाते हुए भक्तों ने बाबा का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके साथ ही मंदिर से प्रसाद ग्रहण कर अपनों में भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
बाबा कालभैरव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kal Bhairav Temple Varanasi : फाल्गुन कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि पर गुरुवार को कालाष्टमी मनाई गई। भैरव मंदिरों में शृंगार हुआ। भक्तों ने व्रत रखकर दर्शन पूजन किया। रात तक दर्शन के लिए भीड़ रही। बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन के लिए विश्वेश्वरगंज चौराहे तक कतार लगी थी।

विज्ञापन


कालभैरव मंदिर में बाबा का पंचामृत स्नान कराकर विविध नैवेद्य अर्पित कर शृंगार हुआ। सविधि पूजा व आरती हुई। बाबा को विविध प्रकार के फल, मिष्ठान आदि का भोग लगा। मंगला आरती से रात तक दर्शन के लिए कतार लगी रही। कज्जाकपुरा स्थित लाट भैरव का अद्भुत शृंगार हुआ। 

नवीन वस्त्राभूषण में त्रिपुंडधारी बाबा लाट भैरव को कई प्रकार की मालाओं से सजाया गया था। न्यायाधीश बाबा लाट भैरव के दरबार में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। श्रीकपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंधक समिति की ओर से पाक्षिक अष्टमी पूजन के दौरान आचार्य रविंद्र त्रिपाठी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान हुआ। 
विज्ञापन


मंदिर में श्रीगणेश, नवग्रह व काली पूजन के बाद बाबा लाट भैरव की पूजा हुई। दरबार में स्थित अष्ट भैरव, प्रिय वाहन स्वान सहित कपाल मोचन कुंड व भैरवी कूप आदि का भी शृंगार कर राग-भोग अर्पित किया गया। रात में हजारे दीपक से आरती उतारी गई। भैरवाष्टकं व भैरव स्तुति के गायन संग हर हर महादेव जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। पूजन में समिति के अध्यक्ष रोहित जायसवाल (पार्षद), मुन्नालाल यादव, शिवम अग्रहरि आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें