फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कलश शोभायात्रा निकली, आज से भागवत कथा

विज्ञापन
सारनाथ शक्तिपीठ पीठाधीश्वर धमनी करोली बाबा आश्रम का पांचवा स्थापना दिवस पर निकला कलश शोभायात्रा
विज्ञापन
शक्तिपीठ पीठाधीश्वर धाम नीम करौली बाबा आश्रम के पांचवें स्थापना दिवस पर रविवार को सुबह सारंगनाथ महादेव मंदिर से आश्रम तक गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी। इसके बाद अखंड पाठ होगा। श्रीसनातन जागृति शक्तिपीठ के महंत आचार्य विद्या निवास के नेतृत्व में सारंगनाथ महादेव मंदिर की परिक्रमा के बाद कलशयात्रा निकाली गई। महंत विद्या निवास ने बताया कि सोमवार से शाम को चार बजे से भागवत कथा होगी। इसके बाद अखंड मानस पाठ होगा। हवन पूजन और भंडारा के साथ पूर्णाहुति होगी। शोभायात्रा में पार्षद अभय पांडेय, सुरेंद्र तिवारी, आशुतोष अग्रहरी, साधना, ओम अग्रहरी, विभा चौबे, प्रज्ञा शर्मा, सोनी पांडेय, सौम्या, गुंजन शुक्ला आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें