फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा 'सांसद आदर्श ग्राम' बना ककरहिया

Mon, 03 Jul 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ककरहिया गांव पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयापुर और नागेपुर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सांसद आदर्श ग्राम योजना’ के तहत अपने संसदीय क्षेत्र के काशी विद्यापीठ ब्लॉक के ककरहिया गांव को चुना है। रविवार की शाम ककरहिया पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि गांवों को स्वावलंबी और स्मार्ट बनाने के लिए केंद्र सरकार भरपूर मदद कर रही है। गांवों में शहर जैसी सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से ही प्रधानमंत्री ने सांसद आदर्श ग्राम योजना शुरू की है।

आदर्श गांव में महिलाओं और युवाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण, रोजगारपरक प्रशिक्षण केंद्र और रोजगार केंद्रों जैसी सुविधाएं भी होंगी। यहां नौ मिनट के संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि जयापुर और नागेपुर के बाद ककरहिया वाराणसी जिले का तीसरा गांव है, जिसे प्रधानमंत्री ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चुना है।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने ककरहिया के बाशिंदों को शुभकामनाएं भी दीं। प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गांवों के विकास के दृष्टिकोण से पहली बार किसी सरकार ने सोच पैदा की है। सांसद आदर्श गांव में वह सभी बुनियादी सुविधाएं होंगी, जो एक नागरिक का अधिकार होती हैं।

इन्हीं के आधार पर अन्य गांवों का भी सर्वांगीण विकास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ग्राम प्रधान थोड़ी सी भी इच्छाशक्ति पैदा कर लें तो गांव का विकास बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। अब तो केंद्र सरकार आबादी के हिसाब से पैसा देती है।

जैसे किसी गांव की जनसंख्या चार हजार है तो उसे एक वर्ष में विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से 40 लाख रुपये आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार विकास कार्यों के लिए अलग से पैसे देती है।
विज्ञापन

लगाया पौधा, बांटे चरखे-कपड़े, नंद घर का लोकार्पण

बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्‍शन बांटते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग बिजली का कनेक्शन जरूर लें, मीटर लगवाएं और उपभोग के अनुसार बिल का नियमित भुगतार करें। ऐसा होने पर आज जिन गांवों को 18 घंटे बिजली मिल रही है, उन्हें 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी।

इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, अनुपमा जायसवाल व अनिल राजभर के साथ ही एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, विधायक सुरेेंद्र नारायण सिंह व डॉ. अवधेश सिंह आदि मौजूद थे।

ककरहिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में सभा के दौरान सीएम योगी ने गांव की लक्ष्मीना, संध्या, रूबी, प्रमिला और मन्नी को सोलर चरखा वितरित किया। आत्मनिर्भर बनने के लिए उनकी हौसलाअफजाई की।

कक्षा आठ की दीपाली पांडेय, साहिमा पटेल और कक्षा पांच के संदेश पटेल, शुभम और रोहित को यूनिफार्म, जूता-मोजा और पुस्तकें वितरित कीं। मुख्यमंत्री के हाथों किताब और यूनिफार्म पाकर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

उन्होंने सीएम को भरोसा दिलाया कि वे अच्छे से पढ़ाई करेंगे और अपने मां-बाप का नाम रोशन करेेंगे। इसके बाद सीएम ने विद्यालय परिसर में पारिजात का पौधा लगाया और नवनिर्मित नंद घर का लोकार्पण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें