कबीर नगर कॉलोनी में भूमिगत तारों के बाद लगी आकर्षक स्ट्रीट लाइट।
आखिरकार कबीर नगर कॉलोनी की बिजली समस्या दूर हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद आईपीडीएस के कार्यों का निरीक्षण किया। यहां की जनता बंदरों के उत्पात से परेशान थी। आए दिन बिजली के लटके तारों पर कूदने फांदने के दौरान बंदरों की मौत हो जाती थी, बिजली भी कट जाती थी। इससे तंग आकर कॉलोनी के लोगों ने पीएम को पाती भेजी थी। उसका असर दिखा, प्रधानमंत्रीन ने संसदीय क्षेत्र की जनता की दिक्कतों का समाधान किया।
आईपीडीएस के तहत ही भूमिगत तारों के जरिए अस्सी से राजघाट के बीच भी बिजली आपूर्ति की जाएगी। कबीर नगर कॉलोनी में अभी मॉडल कार्य पूरा कराया गया है। इस कॉलोनी में 3200 घरों में भूमिगत तार से बिजली आपूर्ति होने लगी है। इससे कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली है। हेरिटेज पोल दूधिया रोशनी फैला रहे हैं। अब इस कालोनी की रंगत बदल चुकी है। यहां लोग शाम को दूसरे मोहल्ले के लोग घूमने के लिए आते हैं। शाम को यहां छात्रों का जमावड़ा लगता है।