फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फूलों की होली, ईद मिलन से दुनिया को दिया शांति का संदेश

विज्ञापन
वाराणसी फर्नीचर एवं फर्नीशिंग व्यापार मंडल के होली व ईद मिलन समारोह में भाग लेते व्यापारी। अमर 
विज्ञापन
वाराणसी फर्नीचर एवं फर्नीशिंग व्यापार मंडल की ओर से रविवार को तेलियाबाग स्थित पटेल धर्मशाला में होली-ईद मिलन समारोह हुआ। व्यापारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली, साथ ही गले मिलकर ईद की मुबारकबाद भी दी। प्रभारी प्रकाश सोनेजा ने सभी का स्वागत पारंपरिक सफेद गांधी टोपी और कलगी पहनाकर किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि आज जब दुनिया युद्ध की आग में जल रही है, तब शांति ही एकमात्र विकल्प है। महामंत्री रमेश यादव ने कहा कि भारत की इस सांस्कृतिक पहल और शांति के संदेश पर एक दिन पूरी दुनिया को साथ आना होगा। कार्यक्रम में संरक्षक राजेश अग्रवाल, नरेंद्र गर्ग, प्रमोद यादव, अजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें