जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से 27 अप्रैल को वार्षिक जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। मुनारी के एसबीएस स्पोर्ट्स एकेडमी के खेल मैदान पर खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश कुमार यादव ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 16 वर्ष से कम उम्र के बालक और बालिकाएं हिस्सा ले सकते हैं। दौड़, कूद और भाला फेंक जैसी स्पर्धाएं होंगी। सचिव ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 15 से 18 जून तक आंध्र प्रदेश में 20वीं राष्ट्रीय इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।