काशी विद्यापीठ विकास खंड के भिटारी, मनोरथपुर, केराकतपुर, केसरीपुर समेत कई परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को प्रवेशोत्सव मनाया गया। बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत निकली रैली में बैनर और तख्तियां लेकर शिक्षकों के साथ घर-घर संपर्क कर नए नामांकन के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस दौरान अमिताभ मिश्र, रविंद्र सिंह, आराधना दुबे, राजेश त्रिपाठी ने रैलियों का नेतृत्व किया।