भारत- पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर काशी में हाई अलर्ट
कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन के अपर पुलिस उपायुक्त सरवणन टी ने जुमे की नमाज को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत- पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव व जुमे की नमाज को देखते हुए काशी जोन में लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। पूरे वाराणसी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमिश्नरेट की पुलिस सतर्क है।
एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला