फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोके खेमे से जैनब पुकारी, आज मेहंदी है कासिम तुम्हारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रोके खेमे से जैनब पुकारी, आज मेहंदी है कासिम तुम्हारी, जाऊं सौ बार मैं तुम पर वारी, लाओ जल्दी से दूल्हा बनाऊं, आज मेहंदी है कासिम तुम्हारी...। शबे आशूर की याद दिला रहा यह नौहा सुनकर हर कोई अश्कबार था। सातवीं मोहर्रम पर शनिवार को कर्बला के 13 बरस के शहीद और इमाम हुसैन के भतीजे हजरत कासिम की मेहंदी का जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

मातमी धुन के बीच स्याह लिबास में गमजदा अजादार अपने दुल्हे की मेहंदी के साथ जैसे-जैसे आगे बढ़े उनकी आंसू बहते रहे। चौहट्टा लाल खां, अंजुमन आबिदिया के जेरे इंतजाम दो जुलूस उठाए गए। इसे छोटी और बड़ी मेहंदी के नाम से जाना जाता है। जुलूस जस्टिस कर फजले अली के निवास से उठकर अपने कदीमी रास्तों से होता हुए इमामबाड़ा चौहट्टा लाल खां पर आकर समाप्त हुआ। दूसरा जुलूस चौहट्टा लाल खां इमामबाड़े से उठाया गया। इसमें शहर की नामचीन अंजुमनों ने नौहा मातम किया। जुलूस देर रात सदर इमामबाड़ा लाटसरैया पर समाप्त हुआ। मेहंदी का एक जुलूस दोषीपुरा के इलाके में भी उठाया गया। यहां कई अंजुमनों ने नौहा मातम किया और कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश किया। इस दौरान अकीदतमंदों ने मुरादें भी मांगी। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि सातवीं मोहर्रम कर्बला के 13 साल के शहीद इमाम हुसैन के भतीजे और उनके बड़े भाई इमाम हसन के बेटे इमाम कासिम की याद में मनाई जाती है। जनाबे कासिम की याद में नौ मोहर्रम की रात में दूल्हा का ऐतिहासिक जुलूस उठाया जाता है।
दरगाहे फातमान पहुंचा छठीं मोहर्रम का जुलूस
छठीं मोहर्रम को उठने वाला जुलूस दालमंडी से उठा और शनिवार को 13 घंटे बाद दरगाहे फातमान पहुंचा। 8 सितंबर को यह जुलूस कच्ची सराय इमामबाड़े पर पहुंचकर समाप्त होगा। अंजुमन जव्वादिया जुलूस के साथ-साथ चल रहा है।
विज्ञापन

आज पेश होगा आंसुओं का नजराना
आठवीं मोहर्रम को हुसैनी लश्कर के अलमबरदार और उनके भाई जनाबे अब्बास की याद में शहर में दालमंडी, शिवाला, अर्दली बाजार, चौहट्टा लाल खां, रामनगर आदि क्षेत्रों में जुलूस उठाया जाएगा। शहनाई की मातमी धुन पर आंसुओं का नजराना पेश होगा। भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का परिवार भी इसमें शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें