प्रदेश स्तरीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता के बालक और बालिका दोनों वर्गों में छह स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदकों साथ मेरठ टीम चैंपियन हुई। वहीं, बालक वर्ग में सहारनपुर और बालिका वर्ग में आगरा टीम उपविजेता रही।
खेल विभाग और यूपी जूडो संघ के सहयोग से सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिका वर्ग में मेरठ के अंश, निकिता, शिवांगी, यशस्वी, सिद्धार्थ, रचित ने स्वर्ण, निर्मल ने रजत और गौरव, तनू ने कांस्य पदक प्राप्त किए। वहीं, आगरा की माधुरी ने स्वर्ण, शिवानी ने रजत और प्रिंसी ने कांस्य पदक जीते। इसके साथ टीम उपविजेता रही। बालकों में सहारनपुर के मो. जैद और मो. अर्ष ने स्वर्ण, सारस्वत ने रजत और पारस ने कांस्य पदक हासिल किया।
वाराणसी के सुप्रीत, आशु और स्नेहा ने रजत पदक प्राप्त किया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि एके राय, विशिष्टि अतिथि डॉ. एके सिंह यूपी जूडो संघ के सीईओ मुनव्वर अंजार ने पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौक पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह, अंशकालिक कोच लाल कुमार मौजूद थे।