बरोका एकेडमी की ओर से चार दिवसीय प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इसमें अलग-अलग एकेडमियों के 500 खिलाड़यों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता 23 से 26 अप्रैल तक अंडर-11 से अंडर 45 आयु वर्ग में खेली गई। बैडमिंंटन कोच दिग्विजय सिंह ने बताया कि बरेका के खिलाड़ी 13 स्वर्ण, 5 रजत और 11 कांस्य समेत कुल 29 पदक जीतकर ओवरऑल विजेता रहे। इसमें अस्मित और शना ने दो-दो जबकि आराध्या, शाहिन, आरूष, आरव, मिश्का ने एक-एक स्वर्ण स्वर्ण पदक जीते।