फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: लखनऊ में JPNIC को किया गया सील, आने वाले थे अखिलेश यादव; कांग्रेस के अजय राय ने भाजपा को घेरा

Fri, 11 Oct 2024 02:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव को जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर में रोके जाने यूपी का सियासी पारा गर्म हो गया है। पार्टी सहित इंडी गठबंधन के लोगों ने अपनी आपत्ति जताई है। 
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की नीतियां समझ में नहीं आ रही हैं। गांधीजी की धरोहर को उन्हीं के इशारे पर तबाह कर दिया गया। उक्त बातें कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को व्यक्त किए। वे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्धारित दौरे से पहले जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) को सील कर दिए जाने पर बोल रहे थे।

विज्ञापन


अजय राय ने कहा कि इस सरकार की मंशा अच्छी नहीं है। पिछले साल भी इसी तरह की चीजें की गई थीं। उन्होंने वाराणसी में सर्व सेवा संघ को ध्वस्त कर दिया और एक अच्छी जगह को नष्ट कर दिया। इसी तरह, मुझे लगता है कि वे जेपीएनआईसी को भी ध्वस्त करने और किसी बड़े व्यवसाई को बेचने की कोशिश कर रहे हैं। यह सरकार तानाशाह की तरह काम कर रही है। लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई जा रही है। मूर्तियों पर माल्यार्पण करने पर रोक लगाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें