फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद महाराष्ट्र के सीएम को घेराव करेगा संत समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महाराष्ट्र में जूना अखाड़े के दो साधुओं की हत्या के बाद संतों और अखाड़ा परिषद में आक्रोश है। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महंत प्रेम गिरि ने इस मामले में महाराष्ट्र सरकार का घेराव करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

महंत प्रेम गिरि ने रविवार को कहा कि पुलिस की मौजूदगी में लाठी-डंडे से पीटकर संतों की हत्या निंदनीय है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। हमने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के सीएम को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जूना अखाड़ा के अध्यक्ष ने चेताया कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में साधु-संत महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे का घेराव करेंगे और इस मामले में कार्रवाई के लिए दबाव बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जूना अखाड़े के दोनों साधु एक ब्रह्मलीन संत की समाधि कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। लेकिन, रास्ते में समुदाय विशेष के लोगों ने उनको घेर लिया और लाठी-डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी व अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी महाराज ने कहा कि जूना अखाड़े के दो संतों और उनके ड्राइवर की पुलिस की मौजूदगी में पीटकर हत्या किए जाने की घटना से संत समाज आक्रोशित है। महाराष्ट्र सरकार ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, यह विचारणीय प्रश्न है। हम केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई हो। अगर ऐसा नहीं होता है तो अखाड़ा परिषद खुद कठोर निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे हिंदूवादी हैं और उनके राज्य में निरपराध संतों की हत्या की घटना से मन दुखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें