Sports News: स्वर्गीय निरहू सरदार की स्मृति में शनिवार को नगवां स्थित अखाड़े में जोड़ी गदा दंगल हुआ। इसमें रेवड़ी तालाब के लालकुट्टी अखाड़े के खिलाड़ी रोहित 48 किलो की गदा को 30 हाथ फेर विजेता बने हैं।
विज्ञापन
रोहित ने बताया कि वो रोज सात लीटर दूध पीते हैं। 250 ग्राम सूखा मेवा, 200 ग्राम घी, और 12 केले खाते हैं। इसमें तीन जोड़ी और तीन गदा की प्रतियोगिता के लिए कांटे वाली जोड़ी रखी गई थी। दंगल में लालकुट्टी अखाड़े के ही धीरज पहलवान ने 42 किलो की गदा पर 26 हाथ फेरकर विजेता बने। बड़ी गैबी के साजन पहलवान ने 35 किलो गदा को 34 बार फेरकर विजेता बने।
मूर्चालीबीर के अतुल यादव ने 18 किलो की जोड़ी 137 हाथ फेरा, सूरज कुंड व्यायामशाला के तुषार यादव ने 28 किलो की जोड़ी को 56 हाथ फेरा, रेवड़ी तालाब हनुमान व्यायामशाला के कुणाल यादव ने 37 किलो की जोड़ी को 39 हाथ फेरकर विजेता बने।
विज्ञापन
42 किलो की जोड़ी फेरने के लिए कोई पहलवान आगे नहीं आया। 20 किलो की कांटे वाली जोड़ी को मिट्ठू पहलवान ने 51 हाथ फेर कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सौरभ श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन दयाशंकर यादव, धन्यवाद राजकुमार यादव ने दिया। इस मौके पर एमएलसी आशुतोष सिन्हा, किशन दीक्षित, पूजा यादव रहीं।