फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यूथ बास्केटबॉल के लिए 23 टीमों के 276 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
15वीं वाराणसी जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता यूपी कॉलेज में खेली जाएगी। इसमें खेलने के लिए 23 टीमों ने पंजीकरण कराया है। इसमें बालिका वर्ग में आठ और बालक वर्ग में 15 टीमें शामिल हैं। वाराणसी हैंडबॉल संघ के सचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि यह प्रतियोगिता 12 से 15 जुलाई तक यूपी कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट पर खेली जाएगी। इसमें 23 टीमों के 276 खिलाड़ी खेलेंगे। इसमें वाराणसी जिले से संबद्ध इकाइयों की सभी टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसमें एक जनवरी 2010 के बाद जन्मे खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। चयनित टीम के खिलाड़ी 22 से 27 जुलाई तक ग्रेटर नोएडा में यूपी स्टेट यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खेलेंगे। वाराणसी बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव विभोर भृगुवंशी ने बताया प्रतियोगिता के लिए 120 मैच ऑफिशियल नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें