फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जमीन बिक्री की रकम के लिए हुई जितेंद्र की हत्या, भाड़े के शूटरों ने वारदात को दिया था अंजाम

Sat, 13 Jun 2026 04:59 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जमीन बिक्री की मोटी रकम के बंटवारे के लिए जनरल स्टोर संचालक जितेंद्र की हत्या हुई थी। पुलिस आरोपियों के नजदीक पहुंची। जांच में पता चला कि भाड़े के शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के अवलेशपुर सौरभ विहार कॉलोनी में जनरल स्टोर संचालक जितेंद्र पटेल की हत्या जमीन बिक्री की मोटी रकम के बंटवारे को लेकर अनबन में हुई। भाड़े के शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के बेहद नजदीक एसओजी और पुलिस की टीमें पहुंच चुकी हैं। 
विज्ञापन


एसओजी और रोहनिया पुलिस की टीमों की तफ्तीश में सामने आया कि कुछ दिन पहले बिकी जमीन में मिली मोटी रकम को लेकर कुछ करीबियों से अनबन चल रही थी। जितेंद्र के बैंक खाते में पूरी रकम थी। पैसे को लेकर जितेंद्र को चेतावनी भी दी गई थी। यही कारण रहा कि दुकान बंद कर जितेंद्र रात के समय अपनी पत्नी के साथ ही बाइक से घर लौटता था। 

पत्नी के मायके जाने का फायदा साजिशकर्ताओं ने उठाया। यह बात पूरी तरह से साजिशकर्ताओं को पता थी कि जितेंद्र की पत्नी अपने मायके गई है। वारदात के लिए यही समय सबसे सही है। 20 दिन पहले शूटरों को तय कर दिया गया था और वारदात वाली रात सटीक मुखबिरी कर शूटरों को जानकारी दी गई। सीडीआर और सीसी कैमरे खंगाले गए तो कुछ संदिग्धों पर संदेह हुआ। बैंक ट्रांजेक्शन, सीडीआर और अन्य कई साक्ष्य के जरिये पुष्टि हुई।
विज्ञापन


शूटरों ने पुलिस को भरमाया, 900 सीसी कैमरों ने किया पीछा
हत्या के बाद अखरी बाईपास से डाफी टोल प्लाजा की ओर से बाइक सवार दोनों शूटर भागे। डाफी टोल प्लाजा से लंका की ओर गए। बीएचयू में घूमते हुए बाहर निकले। शहर होते हुए बाहर निकले और फिर हाईवे पकड़कर बिहार की ओर भागे। शूटरों की भी पहचान हाे गई है। 900 सीसी कैमरे खंगाले जा चुके हैं। हफ्ते भर से शूटर जितेंद्र पटेल की रेकी कर रहे थे। सोमवार रात भाड़े के शूटरों ने जितेंद्र कुमार पटेल की घर से 500 मीटर की दूरी पर अवलेशपुर सौरभ विहार कॉलोनी में गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें