विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन ने अपनी जान का खतरा बताया है। उनका कहना है कि वह और उनका परिवार पिछले 15 दिनों से इसी वजह से छुपकर रह रहा है।
मीडिया को जारी एक वक्तव्य में बिसेन का कहना है कि ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े हुए सभी मुकदमे जो विश्व वैदिक सनातन संघ के द्वारा संचालित हैं। उनकी पावर ऑफ अटॉर्नी योगी आदित्यनाथ को अति शीघ्र सौंपने की घोषणा के विषय में सभी तरह की लीगल फॉर्मेलिटीज 15 नवंबर तक पूरी कर ली जाएंगी। अब जिस तरह की परिस्थितियां चल रही है,उसको लेकर मेरे द्वारा यह निर्णय लिया गया है, की इस कार्यवाही को दो दिन के भीतर पूरा करा लिया जाएगा।