फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुन्ना की तलाश में कैंट, सारनाथ और चोलापुर क्षेत्र में छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एक लाख के इनामी बदमाश झुन्ना पंडित की तलाश में रविवार को क्राइम ब्रांच सहित तीन पुलिस टीमों ने कैंट, सारनाथ और चोलापुर क्षेत्र के के गांवों में छापेमारी की। हालांकि, झुन्ना का कहीं पता नहीं लगा। चर्चा है कि एक सफेदपोश के संरक्षण में छुप कर रह रहा झुन्ना पुलिस को चकमा देकर अदालत में समर्पण करने की फिराक में है।
विज्ञापन

मढ़वा गांव निवासी दिव्यांग चायपान विक्रेता दिलीप पटेल की हत्या और सथवा के पूर्व प्रधान राजेश पटेल के अपहरण व रंगदारी मांगने के मामले में वांछित झुन्ना के गिरोह के तीन बदमाश पिछले हफ्ते मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए। तीनों से जानकारी मिली कि वारदात के बाद झुन्ना नई दिल्ली भागा और फिर लौट कर कैंट, सारनाथ व चोलापुर क्षेत्र में रोजाना ठिकाने बदल कर रह रहा है। उधर, झुन्ना की तलाश में छापेमारी के साथ ही कैंट पुलिस उसकी कुर्की की तैयारियों में जुट गई है। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमों की छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें