इंग्लिशिया लाइन के चंद्र त्रिपाठी स्मृति क्रीड़ा कक्ष में रविवार को चतुर्थ स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग प्रतियोगिता हुई। इसके दूसरे दिन खेले गए मुकाबले में लगातार दो बोर्ड जीत झुनझुन गुप्ता और वैभव नारायण सिंह ने दूसरे चक्र में प्रवेश किया। आयोजन सचिव अश्वनी चक्रवाल ने बताया कि जिलास्तरीय कैरम के लीग मैच में झुनझुन गुप्ता ने हर्षित केसरी को 25-5 और 25-9 से, वैभव नारायण सिंह ने शाहिद जमाल को 16-11 और 25- 11 के स्कोर से हराकर पूरे अंक हासिल किए। संचालन अंतरराष्ट्रीय रेफरी रमेश कुमार वर्मा ने किया। निर्णायक अश्वनी मौर्या, नूरैन खान रहे।