फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भगवान शिव और श्रीरामदरबार के साथ विराजेंगे झूलेलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधी समाज के आराध्यदेव भगवान झूलेलाल का शहर में चौथा मंदिर पांडेयपुर में तैयार है। मंदिर में साईं झूलेलाल, भगवान शिव और श्रीरामदरबार के साथ विराजेंगे। इसका उद्घाटन वैशाख पूर्णिमा पर श्रीशिव शांति धाम आश्रम लखनऊ के पीठाधीश्वर साईं मोहनलाल करेंगे। यहां से समाजसेवा के भी कार्य होंगे।
विज्ञापन

आजादी के समय बने इस मंदिर का जीर्णोद्धार पांडेयपुर पंचायत ने करवाया है। संयोजक और पंचायत के सदस्य दिनेश चंदानी ने बताया कि सिंधी काॅलोनी पांडेयपुर में इस मंदिर का जीर्णोद्धार एक साल में हुआ है। पहले झूलेलाल मंदिर में शिवलिंग और मां दुर्गा का विग्रह था। अब इसमें श्रीरामदरबार और राधा-कृष्ण की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। दो मंजिला भवन में दूसरे तल पर मंदिर है। इसके ऊपर भी एक हॉल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वैशाख पूर्णिमा पर इस मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी। सिंधी समाज के महान संत रहे साईं चांडूराम के बेटे और श्रीशिव शांति धाम के वर्तमान पीठाधीश्वर साईं मोहनलाल इसका उद्घाटन करेंगे। शहर में लक्सा, सिगरा और महमूरगंज के सिंधी कॉलोनियों में झूलेलाल का मंदिर है।

शोभायात्रा से शुरू होंगे प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान
झूलेलाल मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सहित विविध अनुष्ठान होंगे। एक मई को सुबह छह बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। नौ बजे से पूजन, 10 बजे से देवों का जलाधिवास व अन्नाधिवास होगा। इसके बाद 12 बजे से स्नान, दोपहर एक बजे शिखर पूजन, दो बजे से प्राण-प्रतिष्ठा, तीन बजे से रुद्राभिषेक और शाम चार बजे से हवन-पूजन होगा। देवों की महाआरती होगी। शाम को 7:30 बजे साईं मोहनलाल उद्घाटन करेंगे। रात में आठ बजे से संत साईं का सत्संग व कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें