फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नक्सली के भतीजे को झारखंड पुलिस ने किया अरेस्ट, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई साथ; वाराणसी में चल रहा था इलाज

Fri, 23 May 2025 12:28 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीते 17 मई को झारखंड में हुई मुठभेड़ में एक नक्सली घायल हुआ था। उसने अपने भतीजे के माध्यम से वाराणसी चला आया। जिले के एक प्राइवेट हाॅस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड पुलिस मुठभेड़ में घायल नक्सली अखिलेश के भतीजे आकाश को झारखंड पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस गिरफ्तार करते हुए झारखंड ले गई। 

विज्ञापन


वहीं, गोली से घायल नक्सली चाचा अखिलेश को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद झारखंड पुलिस ट्रांजिट रिमांड बनवाकर झारखंड ले जाएगी। फिलहाल नरिया के रोहित नगर स्थित साईं मेडिसिटी अस्पताल में अखिलेश का उपचार चल रहा है। लंका पुलिस निगरानी में है।

भेलूपुर एसीपी डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि नरिया के रोहित नगर स्थित साई मेडिसिटी अस्पताल में नक्सली मिथिलेश कुमार उर्फ अखिलेश उर्फ बुट्टन को अस्पताल में भर्ती कराने वाले उसके भतीजे आकाश को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


ट्रांजिट रिमांड बनवाकर झारखंड पुलिस अपने साथ ले गई। वहीं, अखिलेश कुमार को अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद झारखंड पुलिस गिरफ्तार करेगी। फिलहाल निगरानी में लंका पुलिस की टीम अस्पताल परिसर में मौजूद है। उधर, सीएमओ को पत्र लिखकर साईं मेडिसिटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। 

लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि 17 मई को झारखंड के पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के बंसकटिया जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में टीएसपीसी का सब जोनल कमांडर अखिलेश कुमार है। वह झारखंड के बरडीहा थाने के सलगा का रहने वाला है। गोली से घायल अखिलेश कुमार अपने भतीजे आकाश के माध्यम से साईं मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें