महराजगंज के औराई कोतवाली क्षेत्र के तियूरी गांव में सोमवार रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह ग्रामीणों को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में चौकीदार का काम करते हैं। परिवार के मुंबई में रहने के कारण मकान बंद रहता है। सोमवार रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए।