फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: शादी वाले घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और गहनों पर साफ किया हाथ; पुलिस कर रही जांच

Thu, 09 Oct 2025 02:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime News: वाराणसी जिले में चोरों ने शादी वाले घर को ही निशाना बना डाला घर में घुसकर गहने और रुपये चुरा ले गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
चोरी के बाद घर के अंदर बिखरे सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के लोहता थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में बुधवार की रात में सोमारू पटेल के घर में घुसकर चोर नकदी सहित गहने उठा ले गए। रुपये और गहने लड़की की शादी के लिए रखे थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करने में जुटे।  

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
घमहापुर के सोमारू पटेल ने बताया की लड़की की शादी 16 नवंबर को होनी है। जिसके लिए दो लाख चालीस हजार नकद और तीन सोने की चैन, दो अंगुठी, मंगलसूत्र, कनफूल, चांदी की करधनी तथा तीन चांदी का पायल एक कमरे में बाक्स में रखा था। आधी रात को चोर घर में घुसे और सारे गहने और रुपये उठा ले गए। 

सोमारू ने बताया कि जिस कमरे में पत्नी सो रही थी, उसी कमरे में चाभी रखी थी। चोर पहले चाभी लेकर फिर दूसरे कमरे का ताला खोलकर उसमें रखा बाक्स उठा ले गए। सोमारू पटेल ने बताया की नकदी और गहना मिलाकर लगभग पांच लाख रूपये की चोरी हुई है। 
विज्ञापन


मौके पर एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा और थानाध्यक्ष निकिता सिंह द्वारा मौका मुआयना किया गया। अधिकारियों ने बताया की जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें