फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime News: ऑर्डर पहुंचाने गए वाराणसी के सराफ से लाखों के आभूषण लूटे, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

Fri, 10 Jan 2025 04:29 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले में ऑर्डर पहुंचाने गए वाराणसी के सराफ से बदमाशों ने लाखों के आभूषण लूट लिए। बाइक सवार बदमाशों ने पहले तमंचा दिखाकर रोका फिर झोले में रखा आभूषण लेकर भाग निकले। 
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के डढ़वल के पास तमंचे के बल पर वाराणसी के सराफा व्यवसायी से लाखों के आभूषण की लूट हुई है। वह बाइक से ऑर्डर के जेवर पहुंचाने सादात आए थे। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
आजमगढ़ जिले के कोतवाली क्षेत्र के देवगांव निवासी सत्यम सेठ की रेशम कटरा 47/48 चौक, थाना चौक जनपद वाराणसी में सोने-चांदी की दुकान हैं। वह सादात बाजार के वार्ड पांच निवासी संतोष सेठ के यहां आभूषण के ऑर्डर पहुंचाने जा रहे थे। 

तहरीर के मुताबिक वह मोटरसाइकिल से जा रहे थे। रास्ते में डढ़वल गांव के पास बुधवार शाम सवा छह बजे दो मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनकी बाइक रोक ली। झोले में एक सोने का लॉकेट लगभग 40 ग्राम, 14 पीस नथिया 25 ग्राम, 20 जोड़ी कुंडा व 25 बूंदा लूटकर भाग गए। 
विज्ञापन


उधर, घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सराफ की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें