11 दिन बाद अस्पताल से जितेंद्र की छुट्टी
कोरोना वायरस से संक्रमित जिले का दूसरा मरीज जितेंद्र भी 11 दिन तक कोरोना से जंग लड़ने के बाद मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गया। 20 मार्च को दुबई से वाराणसी वापस आने के बाद गले में खराश की शिकायत हुई तो जितेंद्र अपने एक साथी के साथ दीनदयाल अस्पताल में जांच कराने पहुंचा था।
तबीयत जब ठीक नही हुई तो फिर 27 मार्च को जितेंद्र ने खुद ही दीनदयाल अस्पताल जाकर अपना सैंपल दिया। 28 मार्च को रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। 11 दिन में अब उसकी लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मंगलवार को अस्पताल से उसकी छुट्टी हो गई है। फिलहाल घर पर भी उसकी निगरानी होती रहेगी, जिससे कि किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि जितेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज तो कर दिया गया है लेकिन डाक्टरों की टीम उसकी मोनिटरिंग करती रहेगी।