फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मुंबई को हराकर जयनारायण की टीम ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्गीय रामखेलावन सिंह स्मृति आमंत्रण टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को खोचवा के सूर्या पार्क मैदान पर हुआ। इसमें जयनारायण एकेडमी की टीम ने वीपीसीसी मुंबई को 9 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। जयनारायण ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। वीपीसीसी की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। टीम के आशीष ने 46 और अनुराग ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में जयनारायण के आशुतोष और विकल्प ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयनारायण की टीम ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर 9 विकेट से फाइनल जीत लिया। जयनारायण के सलामी बल्लेबाज सत्यम ने 118 रन (37 गेंद पर 13 छक्के और 8 चौके) और निखिल ने 21 रन बनाए। वीपीसीसी मुंबई के सौरभ ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच सत्यम और मैन ऑफ द टूर्नामेंट मीत माइकर रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पंकज राय और डॉ. महेंद्र पटेल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें