फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सावित्रीबाई फुले ने दिलाया महिलाओं को अधिकार और सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ शिक्षाशास्त्र विभाग में सावित्रीबाई फुले की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में शनिवार को समाज में उनके योगदान पर चर्चा हुई। विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र राम ने कहा सावित्रीबाई ने महिलाओं को उनका सम्मान दिलाया और अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। महिला सशक्तीकरण पर उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। गोष्ठी में प्रो. सुरेंद्र राम ने कहा कि सावित्रीबाई ने बालिकाओं का आवाह्न कर कहा था कि उठो बहनों विद्या ग्रहण करो और गुलामी की बेड़ियों को तोड़ दो। सीएमपी डिग्री कॉलेज की प्रो. संगीता ने कहा कि सावित्रीबाई ने महिलाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोले। नारी मुक्ति, विधवा विवाह, बाल विवाह, सती प्रथा का विरोध किया। प्रो. आनंद शंकर चौधरी ने कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और उनका कीर्तिमान स्थापित करना माता सावित्रीबाई के प्रयासों को चरितार्थ करता है। संचालन डॉ. दिनेश कुमार, धन्यवाद डॉ. ज्योत्सना राय ने किया। मौके पर प्रो. रमाकांत सिंह, डॉ.नागेंद्र कुमार सिंह, डॉ. वीणा वादिनि अर्याल, डॉ. मनोज कुमार त्यागी, दिलीप कुमार, मेधा चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें