कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राज्य मंत्री गिरीश चंद्र, पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी और एमएलसी ब्रिजेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने व्यास पीठ की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि जया किशोरी की वाणी में भक्ति और विचारों का अद्भुत समन्वय है, जो विशेष रूप से युवा पीढ़ी को सही दिशा देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।