काफी दिन बीतने पर पिस्टल नहीं मिलने पर आकाश ने किशन से अपना पैसा मांगना शुरू किया। जिस पर किशन आनाकानी कर रहा था। इस पर आकाश ने किशन को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और एक अक्तूबर की देर शाम किशन को चनौली बगीचे के पास बुलाया। आकाश के साथ उसका दोस्त सुधीर, रिकेवीपुर का निखिल, रामपुर का प्रिंस राय उर्फ छोटू दो बाइक से पहुंचे।
गोली मारकर युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
किशन पटेल अपने दोस्त दल्लीपुर निवासी तेजबहादुर के संग बाइक से पहुंचा। यहां दावत के बाद फायरिंग हो गई। इसमें किशन के सीने पर गोली लगी तो वह बगीचे के अंदर भागा और बाइक स्टार्ट कर तेजबहादुर मानापुर की ओर भागा, जिसे आकाश ने ही दौड़ाकर तेजबहादुर को गोली मारी थी। घटनास्थल पर ही तेजबहादुर की मौत हो गई थी।
वहीं किशन को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। वारदात में आरोपी निखिल और प्रिंस को पुलिस ने चार अक्तूबर को ही अवैध असलहा के संग गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फूलपुर थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के अनुसार बदमाशों की निशानदेही पर वारदात में उपयोग बाइक और असलहा को बाजार स्थित मजार के पास पुरानी पानी टंकी के पास खंडहर बिल्डिंग से बरामद किया गया।
पढ़ें: केराकत में गैंगवार की आशंका, जौनपुर के हार्डकोर अपराधी के निशाने पर है कृपाशंकर