फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: किसान की मौत के बाद घर पर शव रखकर प्रदर्शन, रास्ते के विवाद में लगाई थी आग; प्रधान समेत पांच पर केस

Sat, 24 Oct 2026 06:09 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

जिले के परियावां गांव में रास्ते के विवाद में खुद को आग लगाने वाले 35 वर्षीय किसान की बीती देर रात बीएचयू ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव घर पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पिता की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
किसान दिनेश कुमार मौर्य की फाइल फोटो और बिलखतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावां (लौकरी) गांव में रास्ते के विवाद में खुद को आग लगाने वाले किसान दिनेश कुमार मौर्य (35) की शुक्रवार देर रात बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिजनों ने शव घर पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 17 अक्तूबर को निजी जमीन से चकरोड निर्माण के विरोध में दिनेश कुमार मौर्य ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। आग की चपेट में आने से वह करीब 40 प्रतिशत झुलस गए थे। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। कई दिनों तक उपचार चलने के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Trending Videos

पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
मामले में दिनेश के पिता की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि निजी जमीन से चकरोड निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच दिनेश ने खुद को आग लगा ली थी। घटना के बाद से ही परिवार मामले में कार्रवाई की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

मौत के बाद बढ़ाई जाएंगी धाराएं
किसान की मौत के बाद परिजनों ने शव घर पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। परिजनों के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई पर भी नजर बनी हुई है।

पुलिस का कहना है कि दिनेश कुमार मौर्य की मौत के बाद दर्ज प्राथमिकी में संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी। इसके बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें