पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करते हैं और बड़ी खेप बेचने जा रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन देशी पिस्टल, 10 तमंचे, कारतूस, दो मोटरसाइकिलें और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शैलेश यादव निवासी पतौरा (थाना केराकत), पीयूष यादव निवासी सरोज बड़ेवर (थाना केराकत), करन यादव निवासी लेबरुआ (थाना चंदवक) तथा एक बाल अपचारी शामिल हैं। घायल शैलेश यादव को उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, शैलेश यादव के विरुद्ध हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, अवैध असलहा, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट समेत जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ जनपदों में 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में थाना केराकत पर बीएनएस एवं शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।