फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगात: 1400 करोड़ से बनेगा जौनपुर-मुंगराबादशाहपुर फोरलेन, दो घंटे की दूरी 50 मिनट में होगी पूरी

Fri, 06 Nov 2026 11:08 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर से मुंगराबादशाहपुर तक का सफर आसान होने वाला है। इसके लिए चार लेन सड़क बनाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार, जौनपुर-मुंगराबादशाहपुर फोरलेन बनने से दो घंटे की यात्रा घटकर 50 मिनट से एक घंटे में पूरी होगी। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जौनपुर को दी सौगात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर से मुंगराबादशाहपुर तक चार लेन सड़क बनाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसके लिए घोषणा भी की। इस परियोजना पर करीब 1400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी स्वीकृत हो चुकी है। जून तक परियोजना का अवार्ड कराकर काम शुरू कराने की घोषणा की गई। इससे जौनपुर से प्रयागराज के बीच आवागमन तेज होगा। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, दो घंटे की यात्रा घटकर 50 मिनट से एक घंटे में पूरी होगी। 

विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि यह जनपद के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से नडार में अंडर पास पुल, बेलवा-मुंगराबादशाहपुर मार्ग पर गडिवा गांव में अंडर पास, बेलवा से मुंगराबादशाहपुर खराब सड़क के दुरुस्तीकरण और जंघई से मुंगराबादशाहपुर तक के चौड़ीकरण की मांग, जिसपर केंद्रीय मंत्री ने सहमति दे दी है। 

इसके अलावा पिपरी घाट पर पुल के लिए प्रस्ताव देने को कहा है। शाहगंज से बदलापुर होते हुए धीरदासपुर जाने वाले मार्ग को सुजानगंज में जोड़ने की मांग पर उन्होंने प्रस्ताव मांगने की बात कही है।

विज्ञापन
Trending Videos

कृपाशंकर सिंह ने सौंपा तीन सड़कों का प्रस्ताव
जौनपुर। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को तीन सड़क परियोजनाओं के प्रस्ताव सौंपे। उन्होंने जौनपुर से प्रयागराज होते हुए मुंगराबादशाहपुर, बदलापुर और शाहगंज के रास्ते गोरखपुर तक जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर फोरलेन बनाने की मांग की। 

इसके अलावा केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि के तहत मुंगराबादशाहपुर से जंघई तक करीब 18 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण और उच्चीकरण की स्वीकृति देने का अनुरोध किया। कृपाशंकर सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने इन मार्गों के निर्माण के संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया। साथ ही प्रस्ताव देने को कहा। 

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे से फोरलेन सड़कों तक, पूर्वांचल की कनेक्टिविटी बढ़ेगी
पूर्वांचल और आसपास के जिलों में सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए कई परियोजनाओं की तैयारी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि गोरखपुर से शामली तक छह लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा गया है। 

वहीं, गाजीपुर से मांझी घाट तक चार लेन ग्रीनफील्ड हाईवे का निर्माण लगभग पूरा है। इससे गाजीपुर और बलिया का बिहार के बक्सर, छपरा और पटना से संपर्क बेहतर होगा। अभी इस मार्ग से मांझी घाट पहुंचने में चार घंटे लगते हैं, जो घटकर डेढ़ घंटे रह जाएंगे। 

बाराबंकी से बहराइच तक 102 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। यह लखनऊ-रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय कॉरिडोर का हिस्सा होगी। मिर्जापुर से जौनपुर होते हुए अयोध्या तक फोर लेन सड़क का निर्माण भी कराया जा रहा है। इससे अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी और अंबेडकर नगर के शिवबाबा धाम तक पहुंचना आसान होगा। 
विज्ञापन

जौनपुर से अयोध्या का सफर साढ़े तीन घंटे से घटकर डेढ़ से पौने दो घंटे रह जाएगा। चित्रकूट-प्रयागराज के बीच तीन हजार करोड़ की सड़क परियोजना का अवार्ड मार्च 2027 तक होगा। 

बैरिया-आरा चार लेन सड़क पर 2500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका अवार्ड भी मार्च 2027 तक प्रस्तावित है। वहीं, मऊ-बलिया चार लेन सड़क पर भी 2500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका अवार्ड जून तक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें