भीलमपुर में दो सगे भाइयों की मौत के बाद मौक पर पंहुची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
जौनपुर जिले के भीलमपुर गांव में बुधवार को पानी से भरे गड्ढे में नहाते समय डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में सीएचसी से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
भीलमपुर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह सुबह घर से कुछ दूर खेत में बुवाई करने गए थे। सुरेंद्र के साथ उनके दोनों बेटे आशीष कुमार सिंह और अजय तथा पौत्र कार्तिक, युवराज, उमंग और सोम भी खेत गए थे। सुरेंद्र और उनके बेटे खेत में बुवाई कर रहे थे, तभी उनके चारो पौत्र बगल में स्थित एक गड्ढे में बारिश के पानी में नहाने लगे।