फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : एक्सीडेंट में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत और 3 घायल, घर में मचा कोहराम

Thu, 06 Jun 2019 01:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक ही परिवार के तीन लोगों की एक दुर्घटना में मौत हो गई। साथ ही परिवार के 3 लोगों समेत 5 घायल हो गए हैं। यह एक्सीडेंट मंगलवार को मध्य प्रदेश के सतना जिले में हुआ था। पूरा परिवार कार से पुणे (पूना) के लिए जा रहा था।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के किराकत कोतवाली क्षेत्र के मटियारी निवासी जनार्दन पाल सहित उनकी पत्नी और एक पुत्री की मौत हो गई। वहीं जनार्दन के दो पुत्रियों और एक पुत्र के साथ दो अन्य भी घायल हो गए। दुर्घटना सतना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के बारी मोड़ के पास हुई। वह अपने परिवार के साथ स्कॉर्पियो से पुणे जा रहे थे। जनार्दन का महाराष्ट्र में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है। 20 दिन पहले वह अपने छोटे भाई महेंद्र पाल की शादी में अपने घर मटियारी गांव में आए थे। शादी के बाद वह स्कॉर्पियो से पूरे परिवार और दो अन्य के साथ मंगलवार सुबह 6 बजे घर से निकलकर पुणे जा रहे थे।

सतना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के बारी मोड़ के पास मगंलवार शाम 3 बजे एक ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। इसके दौरान जनार्दन पाल(40), पत्नी रेणु पाल(35) पुत्री अंजली(8) की मौके पर मौत हो गई। जबकि लड़का सूरज पाल(12), दो पुत्रियां चंदा(10) और श्रेया(6) के साथ स्कार्पियो में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। बुधवार को परिवार के तीनों लोगों के शव गांव पहुंचे, तो वहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें