फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: आईआईटी के 16 प्रतिनिधि जापान का दौरा कर लौटे, जापान के छात्र-प्रोफेसर अब मिलकर करेंगे शोध

Tue, 18 Nov 2025 06:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आईआईटी के 16 प्रतिनिधि जापान का दौरा कर लौट आए हैं। सभी लोग शोध कार्यों के लिए जापान के निआगाता विश्वविद्यालय का भ्रमण करने गए थे। ऐसे में अब जापान के छात्र-प्रोफेसर अब मिलकर शोध करेंगे। 
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू और जापान के शिक्षाविद और वैज्ञानिक एक-दूसरे से अध्ययन और रिसर्च साझा कर रहे हैं। आईआईटी बीएचयू के छह शिक्षक और 10 विद्यार्थी शैक्षणिक और शोध कार्यों के लिए जापान के निआगाता विश्वविद्यालय का भ्रमण करके आ चुके हैं। 

विज्ञापन


इसी तरह से निआगाता विश्वविद्यालय के सात सदस्य और जापान के कोबे विश्वविद्यालय के एक संकाय सदस्य आईआईटी बीएचयू में आए और भविष्य के शोध परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। आईआईटी बीएचयू और जापान के निआगाता विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को दो दिवसीय संयुक्त संगोष्ठी की शुरुआत की गई। सोमवार को सीएफडीईटी समिति कक्ष में शैक्षणिक और शोध सहयोग को मजबूत करने की चर्चा चली। 

संयोजक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जापान के विवि के साथ एक एमओयू के तहत ये कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस समझौते के तहत संयुक्त शोध गतिविधियों, व्याख्यानों और संगोष्ठियों के अलावा विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को एक-दूसरे संस्थान में लेक्चर के लिए भेजा जाएगा। दोनों संस्थानों की ओर से पारंपरिक और सांस्कृतिक ज्ञान भी साझा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा घाटों और जापान के हेरिटेज की तुलना की

इस रिसर्च दौरे पर आए जापानी प्रतिनिधिमंडल ने आईआईटी बीएचयू के कई विभागों और अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया। सांस्कृतिक परिचय के हिस्से के रूप में उन्होंने सारनाथ और गंगा घाटों को देखा। यहां की विरासत को जापान के करीब पाया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि दोनों देशों की संस्कृति में काफी कुछ है, जिसका प्रचार अब दोनों देशों में बेहतर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें