केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने रविवार को विनायका स्थित आवास पर जनसुनवाई की। उधर, सर्किट हाउस में अपने प्रतिनिधि श्रीनिकेतन मिश्र के माध्यम से जनता की शिकायतों को प्राप्त किया। इसमें सबसे ज्यादा समस्या, बिजली, पानी और सीवर से जुड़ी हुई थी।
केंद्रीय मंत्री की जनसुनवाई में दोपहर से ही लोगों की भीड़ लग गई। वहां पहुंचे लोगों की समस्याएं बिजली, सड़क, पेयजल के साथ जल निकासी से जुड़ी हुई थी। सहायक अध्यापकों का एक प्रतिनिधिमंडल भी सर्किट हाउस वाराणसी में हाइकोर्ट के आदेश का हवाला देकर समायोजन सम्बन्धित शिकायत को लेकर ज्ञापन दिया। केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद सम्बन्धित अधिकारियों को फोन पर ही निर्देशित किया। इस दौरान राजकिशोर सिंह, शिवशंकर पटेल, जयप्रकाश पाण्डेय, अशोक पाण्डेय ने लोगों के प्रार्थना पत्र प्राप्त किए। मृत्युंजय उपाध्याय ने प्रार्थना पत्रों को संकलित कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए प्रेषित किया। इस दौरान बिनोद सिंह, मुरलीधर वर्मा, मंगू लाल श्रीवास्तव, अवनीश सिंह, काजू पांडेय उपस्थित रहे।