फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: निजी कंपनी के खिलाफ सड़कों पर उतरे जेडीयू कार्यकर्ता, कर रहे ये मांग

Thu, 12 Dec 2019 12:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
सड़कों पर उतरे जेडीयू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता गुरुवार सुबह एक निजी कंपनी के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। फिलहाल मौके पर प्रशासन नहीं पहुंचा है। कार्यकर्ता अपनी मांग को लेकर अभी अड़े हुए हैं।
विज्ञापन


वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित हिंदूआरी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज के दोनों तरफ सर्विस लेन सड़क निर्माण की मांग को लेकर जनता दल यूनाइटेड सोनभद्र के हजारों कार्यकर्ता एक निजी कंपनी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सर्विस लेन सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रह जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष संतोष पटेल का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए कई बार जिला प्रशासन और चेतक कंपनी को लिखित अवगत कराया गया। उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई न होने के कारण जनता में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर गांव के ग्रामीण सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण समय से नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर वीर बहादुर सिंह विकास पटेल, अजीत सिंह, राजेश सोनी, वीरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, एजाज उल हसन, समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें