आटा, दाल, तेल और चीनी का भी भाव बढ़ गया। पहड़िया स्थित मंडी में माल की आवक भी कम हो गई। आलू-प्याज के अलावा फलों की आवक थम गई है। फलों के दाम भी अचानक बढ़ गए।
लगभग सभी फलों के दाम में 20 से 50 रुपये प्रति किलो की तेजी है। डीएम कौशलराज शर्मा का सख्त आदेश है कि खाद्य सामग्रियों के भाव नहीं बढ़ेंगे। जनता कर्फ्यू के दिन बाजार बंद रहेगा। खाद्य सामग्रियों की कालाबाज़री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।