फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों में होगा जनधन खातों का भुगतान, 6.40 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची दूसरी किस्त

Sun, 03 May 2020 04:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जनधन योजना की दूसरी किस्त का भुगतान सोमवार से शुरू होगा। खास बात यह है कि इसके लिए महिलाओं को अब बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। वह अपने नजदीकी प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर बैंक मित्र से दूसरी किस्त का भुगतान भी ले सकती हैं। इसके लिए जिले में कुल 114 बैंक मित्रों को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री ने तीन महीने(अप्रैल से जून) तक जनधन योजना के तहत  महिलाओं के खाते में हर महीने 500 रुपये देने की घोषणा की थी। इसके बाद से पहली किस्त तो खाते में जा चुकी थी अब दूसरी किस्त भी खातों में जा चुकी है। उसका भुगतान भी 04 से 11 मई तक किया जाएगा।


पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत मिल रही धनराशि में जिले में करीब 6.40 लाख महिलाओं के बैंक खातों में धनराशि भेजी जा चुकी है। जिसका भुगतान लेने में उन्हें कोई परेशानी न हो, इस उद्देश्य से बैंक के साथ ही अब शहरी और ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक विद्यालयों में भी बैंक मित्रों के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था शुरू हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलडीएम(लीड बैंक मैनेजर) मिथिलेश कुमार ने बताया कि बैंको की शाखाओं में इस राशि को निकालने में एक साथ भीड़ न हो और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके। इसे देखते हुए ही विद्यालयों में बैंक मित्रो को लगाया गया है। यहां ग्राम प्रधान आदि की मदद से लोगो को सुविधा उनके घर के पास ही मिल जाएगी। बैंको में भी इसका भुगतान किया जाएगा।
 
यह भी जानना जरूरी
  • जन धन की महिला खाताधारक अपने खाते के अंतिम अंक के सामने उल्लेखित तारीख को ही शाखाओं में पैसा निकालने जाएं। इसकी सूची बैंको और बैंक मित्रो को दी गई है।
  • 11 मई तक खातों के अनुसार सूची जारी की गई है। इसके बाद भी  कोई भी खाताधारक अपने शाखाओं से सुविधानुसार संपर्क कर धनराशि को निकाल सकते है।
  • जहां हॉटस्पॉट एरिया घोषित किया गया है वहां एलडीएम और संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट के साझा पर्यास से बैंक मित्रो को उस एरिया में लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें